सफेद आक का पौधा घर में किस दिशा में लगायें, जाने फायदे

0
44
aak plant

Dharmik: घर की सुख समृद्धि के लिए आक का पौधा घर में किस स्थान पर लगाना शुभ माना जाता है और इससे क्या लाभ होते हैं। आइए जानें

हिन्दू धर्म में हर एक पौधे का अपना अलग महत्व है. ऐसा माना जाता है कि कुछ पौधों में साक्षात ईश्वर का वास होता है। ऐसे पौधों में सबसे प्रमुख हैं तुलसी, नीम, पीपल और बरगद। इन सभी पौधों की पूजा की जाती है और उनमें भगवान का वास मानकर इन्हें घर में लगाना ज्योतिष और वास्तु दोनों के लिहाज से बहुत ही अच्छा माना जाता है।

कैसा होता है आक का पौधा

how is the aak plant

सफेद आक के पौधेकी पत्ती बरगद के पत्तों की तरह ही मोटी होती है। पत्तियां जब पक जाती हैं और झड़ने के लिए तैयार हो जाती हैं तो पीली हो जाती हैं। इसके फूल छोटे होते हैं और गुच्छों में दिखाई देते हैं। फूलों पर रंगीन रेखाएं हो सकती हैं लेकिन मुख्य रूप से ये सफेद रंग के होते हैं। इसके फल आम के फलो के आकार के होते है और सफेद कपास जैसी संरचनाओं से भरे होते हैं।

इस पौधे में होता है गणपति का वास

ganpati aak benefit plant

आक या मदार का पेड़ भगवान शिव को मुख्य रूप अति प्रिय है। इस पौधे में भगवान गणेश जी का वाश कहा जाता है। यह पौधा श्वेत और श्याम दोनों तरह का होता है। श्याम व श्वेत मदार का तांत्रिक रूप में विशेष प्रयोग किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसकी जड़ों में श्वेतार्क गणपति का वास होता है और इस पौधे को विधि पूर्वक पूजा करके घर में रखा जाए तो यह विशेष रूप से हितकारी होता है। ऐसा माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में लाकर ही इसकी पूजा प्रारंभ करें। पूजा करते समय गणपति मंत्र का उच्चारण अवश्य करें। इससे भगवान गणपति की कृपा भी प्राप्त होती है।

घर में लाता है सुख समृद्धि

आक के पौधे की उपस्थिति को लेकर ऐसी मान्यता है कि यह पौधा घर के सामने लगाना चाहिए। घर के आस-पास पौधे की उपस्थिति यह सुनिश्चित करती है कि घर के निवासियों के खिलाफ किए गए किसी भी बुरे प्रभाव या किसी भी काले जादू को दूर किया जा सकता है। मुख्य रूप से यह पौधा तंत्र विद्या में इस्तेमाल में आता है इस पौधे की जड़ से निकली गणपति की मूर्ति की नियमित रूप से पूजा की जाती है, तो आपको ‘त्रिसुखा’ या जीवन के सभी सुख प्राप्त होंगे।

मनोकामनाओं की पूर्ति करता है

best lucky aak plant

ऐसा कहा जाता है कि इस पौधे का फूल पूजा में चढ़ाने से भगवान् की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। मूल रूप से शिवलिंग पर आक के पत्ते और फूल चढ़ाना बहुत शुभ मन जाता है। शास्त्र बताते हैं कि पवित्र आक का पौधा अपने मुख्य द्वार पर या उसके सामने लगाना अत्यधिक शुभ माना जाता है। इसमें सफेद फूल होते हैं, जो भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं। ये पौधा हमेशा नकारात्मक ऊर्जा और ताकतों से बचाता है। इस पौधे से निकलने वाली ऑक्सीजन पर्यावरण को शुद्ध करती है।

वास्तु के अनुसार, किस दिशा में लगाएं आक का पौधा

  1. आक का पौधा घर के अग्नि कोण दक्षिण पूर्व के बीच या उत्तर दिशा में लगाया जा सकता है।
  2. सफेद आक का पौधा घर के मुख्य गेट के पास या सामने लगाना चाहिए या फिर घर के बाहर गेट के पास रख सकते हैं।
  3. आक का पौधा ऐसे लगाएं कि जब भी आप घर से निकलें तो यह पौधा आपके दाहिने हाथ की तरफ होना चाहिए।
  4. आक का पौधा कोनसे शुभ दिन पर लगाएं जैसे पूर्णिमा, एकादशी, मंगल या सोमवार को लगाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here