इलेक्ट्रिक साइकिल, स्कूटी, कार आने के बाद अब दुनिया को मिला पहला इलेक्ट्रिक हवाई जहाज़, एलिस

0
38
alice airplane

Trending New: आज के समय में ईधन वाले वाहन सड़कों पर कम होते जा रहे है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनकी जगह अब इलेक्ट्रिक वाहन ले रहे है। यह इलेक्ट्रॉनिक वाहन कार, बाइक, ऑटोरिक्शा, साइकिल, बस इन सभी के रूप मे होते है। इन सभी वाहन के इलेक्ट्रिक होने की बात तो हमने सुनी है और इसमें बहुत बार हमने सवारी भी की है।

क्या आपने कभी किसी हवाई जहाज के इलेक्ट्रिक होने की बात सुनी है। जी हां इलेक्ट्रिक हवाई जहाज। खबर है कि अब इस दुनिया को पहला इलेक्ट्रिक हवाई जहाज (All Electric Airplane) मिलने वाला है। इस इलेक्ट्रिक हवाई जहाज को एलिस नाम से जाना जाएगा। आपको बता दे की इस Electric Airplane जिसका नाम एलिस है उसने अभी कुछ दिनों पहले ही अमेरिका के वाशिंगटन में उड़ान भरी है। जो कि सफल रहा है।

एलिस ने सफ़लतापूर्वक उड़ान भरी 8 मिनट तक

alice 8 minute fly in sky

आपको बता दे कि इस एलिस नाम के ऑल इलेक्ट्रिक हवाई जहाज को इज़रायल देश की कंपनी जिसका नाम इविएशन एयरक्राफ़्ट (Aviation Aircraft) है। उसने तैयार किया है। एलिस इलेक्ट्रिक हवाई जहाज ने एयरफ़ील्ज के पूरे दो चक्कर लगाए है। इस Airplane ने 3500 फीट की ऊंचाई तय की।

वही करीब 8 मिनट फ्लाइट करने के बाद हवाईजहाज सफलतापूर्वक नीचे आया। एलिस इलेक्ट्रिक हवाई जहाज ने वाशिंगटन के एयरपोर्ट जिसका नाम ग्रैंड काउंटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। वहां पर एक सफल उड़ान भरी। इस उड़ान के साथ ही एलिस ने इतिहास रच दिया।

इलेक्ट्रिक हवाई जहाज एलिस की बैटरी तकनीक पर चलती है

इज़रायल के इविएशन एयरक्राफ़्ट के जो CEO और प्रेसिडेंट है उनका नाम ग्रेगरी डेविड हैं। उनका कहना है कि यह पल पूरी दुनिया के लिए एक ऐतिहासिक पल है। उनका कहना है कि इसी प्रकार की एक नई टेक्नोलॉजी आखिरी बार आंखों के सामने दुनिया ने 1950 के दशक में देखा था।

आपको बता दे कि एलिस नाम के इस इलेक्ट्रिक हवाई जहाज में 9 यात्री बैठ पाएंगे। यह एक प्राइवेट जेट के समान है। वही इसकी बैटरी की बात करे तो जिस प्रकार से इलेक्ट्रिक कार में बैटरी का Use होता है। उसी तकनीक का इस्तेमाल इस इलेक्ट्रिक हवाई जहाज में भी होता है।

क्या लंदन से पैरिस तक का सफर इसमें तय किया जा सकता है?

इसकी विशेषताओं की बात करे तो यह सिर्फ तीन मिनट के चार्ज करने पर पूरे 1 घंटे की उड़ान भर सकता है। लेकिन ज्यादा दूरी एलिस तय नहीं कर सकता। एलिस हवाई जहाज का डिजाइन लंबी दूरी के हिसाब से
तैयार नहीं किया गया है। लेकिन इसकी रेंज इतनी है कि यह आराम से लंदन और पैरिस तक का सफर तय कर सके। इसके अलावा यह एम्सटर्डैम और ज़्यूरिक का सफर भी तय कर सकता है।

287 मील प्रति घंटा की होगी एलिस की स्पीड

एलिस हवाई जहाज की स्पीड की बात करे तो इसकी स्पीड आज के समय की पैसेंजर जेट्स से बहुत कम है। बोइंग की स्पीड प्रति घंटे में 588 मील होती है। वही एलिस की स्पीड की बात करे तो वह प्रति घंटे 287 मील है। वही एलिस में कम्बश्चन इंजन भी नहीं लगा है। यही कारण है कि इसमे सफर करना दूसरे हवाई जहाज के Comparison में काफी अच्छा महसूस होगा।

एलिस के बनाये गये 3 कन्फ़ीगरेशन, 2027 तक आ जायगें बाजारों मे

वही कंपनी ने यह भी दावा किया है, कि एलिस नाम के इस इलेक्ट्रिक हवाई जहाज़ के मेन्टेनेंस में पेसे भी खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी। कंपनी के द्वारा इस एयरक्राफ़्ट के कन्फ़ीगरेशन 3 बनाये गए हैं। पहला है कम्युटर, दूसरा है एक्ज़ेकेटिव और तीसरा है कार्गो।

कम्युटर कन्फ़ीगरेशन की बात करे तो इसमे 9 यात्री बैठ सकते है तथा 2 पायलट भी सफ़र कर सकते हैं। दूसरे प्रकार में जिसका नाम एक्ज़ेकेटिव हवाई जहाज़ है। उसमें केवल 6 यात्री सफर कर सकते हैं। कंपनी एविएशन एयरक्राफ़्ट ने यह भी दावा किया है, कि 2027 तक इस इलेक्ट्रिक हवाई जहाज़ को बाज़ार में बेचा जाने लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here